Latest News and Events
डॉ ओमकुमारी गहलोत
आपका जन्म सन् 1937 में पिता श्री बस्तीराम गहलोत के यहॉ हुआ। आपने शिक्षा विभाग, राज्य सरकार को नौकरी पर रहते हुए, डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की तथा सहायक उप-निदेशक के पद से सेनानिवृत हुए। आप 12 वर्ष तक लगातार संयुक्त सचिव पद पर (भारत स्काउट गाइड, जोधपुर मण्डल की) रही तथा वर्तमान में उप-प्रधान पद पर कार्यरत है।
आप जिला कलक्टर द्वारा सात बार विभिन्न कार्य क्षेत्र में सम्मानित की गई। समाज द्वारा 1985 में समाज विभूषण सम्मान से विभूषित किया गया। 1983 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्यपाल राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित किया गया तथा 1999 में बार टू मेडल ऑफ मेरीट पदक प्रदान किया गया।
आपने वैदिक कन्या उ.मा.विद्यालय में एक कक्ष का निर्माण, चौपासनी विटटलेषवर में एक ’हट’ का निर्माण करवाया। हरिद्वार जोधपुर भवन मे निर्माण हेतु 31,000 रूपये एवं पावटा अस्पताल में भी आर्थिक सहयोग दिया। आप वार्ड 41 नगर निगम जोधपुर से 1999 में पार्षद चुनी गई। तथा 4.11.2004 को इसी वार्ड से पुनः जीत कर महापौर, जोधपुर नगर निगम का पद पर थे।